जांजगीर-चांपा– जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शराब पीने के लिए पैसे मांगकर विवाद एवं मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 02 नग बेसबॉल स्टिक एवं एक लकड़ी का डंडा जप्त किया गया है।
🔹 आरोपियों का विवरण

किशन चौरसिया, पिता अरुण कुमार चौरसिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुनुन्द, जांजगीर
करण कुमार चौरसिया, पिता अरुण कुमार चौरसिया, उम्र 22 वर्ष, निवासी मुनुन्द, जांजगीर
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी हरीश गड़ेवाल, निवासी मुनुन्द, जांजगीर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04 जनवरी 2026 को शाम लगभग 6 बजे वह नैला से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही आरोपी किशन चौरसिया एवं करण चौरसिया ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।
प्रार्थी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने अपने पास रखे बेसबॉल स्टिक (हॉकी स्टिक) एवं लकड़ी के डंडे से उसके साथ मारपीट की।
🔹 पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती योगिता बाली खापर्डे के निर्देश पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने शराब के लिए पैसे मांगने एवं मारपीट करने की घटना स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से बेसबॉल स्टिक एवं लकड़ी का डंडा जप्त किया गया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
🔹 कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी कोतवाली
सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह
प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, राकेश राठौर
आरक्षक विनोद राठौर, नितीश विश्वकर्मा




