Explore

Search

July 6, 2026 1:14 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 61 लाख से अधिक के मादक पदार्थ नष्ट

जांजगीर-चांपा | 

जिला पुलिस जांजगीर-चांपा द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 लाख रुपए से अधिक मूल्य के अवैध नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट किया गया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के मार्गदर्शन में प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, कोटाडबरी चांपा स्थित प्लांट की भट्ठी (फर्नेस) में की गई।

पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से जप्त किए गए कुल 115 किलो 452 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 57 लाख 50 हजार रुपए, 35,833 नग नशीली टेबलेट (कीमत लगभग 3 लाख 40 हजार रुपए) तथा 616 नग नशीली सिरप (कीमत 47,608 रुपए) को न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण उपरांत जलाकर नष्ट किया गया।

इस नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा डीग्रस्कर, पर्यावरण संरक्षण अधिकारी बिलासपुर से डॉ. खेमचंद साहू (जूनियर वैज्ञानिक), रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप जोशी, प्रधान आरक्षक देवनारायण रत्नाकर, जगदीश्वर प्रसाद, श्याम सुंदर जांगड़े (जिला अपराध शाखा) सहित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड चांपा के प्रबंधक एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy