कोटमी सोनार पुलिस द्वारा आरोपी बदमाश का जुलुश भी निकाला गया।

जांजगीर चाम्पा–मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम कोटमीसोनार रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का चाकू लेकर आने जाने वाले लोंगों को लहराकर डरा धमका रहा है कि सूचना पर *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी *ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व* में रेड कार्यवाही किया मौके पर प्रियांशु यादव ऊर्फ युडी मिला जो अपने हाथ में एक लोहे का चाकू लहराते हुए आने जाने वाले लोंगों को डरा धमका रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




