इसके पूर्व कचहरी चौक जांजगीर में ट्रैफिक सिग्नल लाइट शुरु किया जा चुका है।

जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार* के नेतृत्व में आज दिनांक को यातायात जांजगीर पुलिस द्वारा जांजगीर नेता जी चौक में ट्रैफिक सिग्नल शुरू किया गया। यह एक ऐसा उपकरण है जो सड़क के चौराहों पर यातायात को नियंत्रित करता है, और नियमों का पालन करवाने के लिए लाल, पीली और हरी बत्तियों का उपयोग करता।
ट्रैफिक सिग्नल लाइट का मतलब:-
लाल बत्ती:-रुक जाइए
पीली बत्ती:- रुकने के लिए तैयार रहिए
हरी बत्ती:- आगे बढ़िए
लाल तीर:- उस दिशा में जाना प्रतिबंधित है
यातायात पुलिस की अपील:-
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें और यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




