Explore

Search

July 6, 2026 5:12 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

चांपा के मुकुंद मल्टीप्लेक्स परिसर में मारपीट कर उत्पात मचाने वाली दोनो लड़कियों को किया गया गिरफ्तार।। दोनों लड़कियों द्वारा मारपीट करने का वीडियो हुआ था वायरल।

 

 

मारपीट में सहयोग करने वाले तीन लड़कों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा गया जेल

 

मारपीट में सहयोग करने वाले

1- राहुल बरेठ उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम महुदा  चांपा

2- राहुल बरेठ उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम महुदा चापा 

3- रामधन बरेठ उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम महुदा चाम्पा

 

 जांजगीर चाम्पा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता द्वारा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 5-12-25 को दोपहर करीबन 3:00 बजे मुकुंद मल्टीप्लेक्स के टिकट काउंटर के पास खड़ी थी। तभी दोनों लड़कियां वहां पर आए और पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे पीड़िता के द्वारा मना करने पर उससे मारपीट करने लगे थोड़ी देर बाद दोनों लड़कियों ने अपने जन पहचान व दोस्तों को मौके पर बुला लिया और अपने साथियों की उपस्थिति में पीड़िता एवं उनकी बहन के साथ अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किया हल्ला होने से वहां पर खड़े लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया तथा घटना की रिकॉर्डिंग की गई मारपीट की रिकॉर्डिंग वायरल होने पर थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों के विरुद्ध मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया गया मारपीट में सहयोग करने वाले तीन लड़कों को पुलिस टीम के द्वारा पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया

 

 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, उप निरीक्षक सिलमनी टोप्पो, आरक्षक वीरेश सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी का विशेष योगदान रहा

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy