Explore

Search

July 6, 2026 7:29 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

यादव समाज का इतिहास सेवाभावी सुरक्षा देने वाला रहा है- गिरधारी यादव,,,,,,, केंद्रीय देसहा यादव समाज का महासभा संपन्न,,,,,,, ग्राम कमरीद में जुटे 52 गांव के देसहा यादव,,,,यादवी सामाजिक विकास और नियमावली पर हुई चर्चा,,,,, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं वरिष्ठ यादव जन का किया गया सम्मान,,,

जांजगीर चाम्पा-केंद्रीय देसहा यादव समाज जिलाजांजगीर-चांपा पंजीकृत का एक दिवसीय महासभा ग्राम क़मरीद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय देसहा यादव समाज के संरक्षक पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष गिरधारी यादव व कार्यक्रम के अध्यक्षता छोटे लाल यादव की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।   

                 

 

  इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश यादव झब्बू यादव केदी यादव रामगोपाल यादव धननु यादव सरोज यादव  रामगोपाल यादव साध राम यादव टीकम यादव डॉ संतोष यादव सरजू यादव निर्मल यादव मोहन यादव गोकुल यादवआदि यादव समाज के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री कृष्ण के तेल चित्र पर पूजा अर्चना के साथ छत्तीसगढ़ राज गीत अरपा पैरी के धार के साथ किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि गिरधारी यादव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा समाज सेवा भावी और लोगों को सुरक्षा देने वाला समाज है आज अन्य जातियों के पास एक यादव जरूर होता है वह इसलिए है की यादव जाति विश्वास पात्र जाती है गिरधारी यादव ने कहा कि हमें सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक आर्थिक और राजनीतिक विकास के लिए जागृत होना पड़ेगा उन्होंने विभिन्न फिरको में बटे हुए यादवो को एकजुट करने का प्रस्ताव रखा कार्यक्रम मे श्री यादव ने कहा कि जब हम अपने लोगों की सुनना शुरू कर देंगे तब हमें आगे बढ़ने के लिए कोई नहीं रोक सकता दूसरों की बातों में हमें नहीं आना चाहिए कार्यक्रम के अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने कहा कि यादव समाज के बुजुर्गों का जहां सम्मान है वहां भाईचारा एकता विकास भी संभव है इस समाज को संभालने के लिए पुराने बुजुर्गों ने अपना बहुत कुछ योगदान दिया है।

विशिष्ट अतिथि जगदीश यादव ने कहा कि  हमारी एकजुटता ही हमारे विकास के लिए सबसे बड़ी ताकत है यदि हम एकजुट होंगे तो सांसद विधायक मंत्री से हमें मांगने की जरूरत नहीं वह स्वयं हमारी ताकत देखकर हमारी मांगे पूरी करेंगे ऐसी स्थिति यादव समाज की बननी चाहिए इससे पूर्व स्वागत भाषण देव कुमार यादव कार्यकारिणी केंद्रीय अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन द्वारिका यादव, रामनारायण यादव ने किया आभार प्रदर्शन मोहन यादव द्वारा किया गया आयोजन में प्रतिभावान 10वीं और 12वीं के 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों छात्र-छात्राओं का प्रशस्ति पत्र शील्ड से सम्मान किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से नियति यादव खिसोरा 12 वी 82%, सशठी यादव अमरूवा 10 वी 97.5%,उज्ज्वल यादव कोसमन्दा 10वी  90%,राजेश्वरी यादव बिरगहनी 10 वी 87%, राााधियादव दुर्पा 10 वी 86% ,का स्वागत किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा देने वाले  डॉ संतोष यादव,डॉ अभिशेक यादव (MBBS), अनुपूर्णा यादव खिसोरा, डॉ श्याम यादव,डॉ भागवत यादव,डॉ कोमल यादव,डॉ रामखिलावन यादव का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों का भी सम्मान साल  पहनाकर किया गया सम्मान समारोह के पश्चात देसहा यादव समाज के नियमावली पर विचार विमर्श हुआ आने वाले समय मे समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवचरण यादव, संतोष यादव,मनोज यादव,शीतल यादव,राजेश यादव,शोभा यादव,नवधा यादव,ओमकार यादव,डॉ कोमल यादव,डॉ शयाम यादव आदि भारी संख्या में देसहा यादव समाज के स्वजातिजन उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy