Explore

Search

July 6, 2026 12:12 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

बीयर की बाटल तोड़कर प्राणघातक हमला आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी विक्रम चन्द्रा उम्र28 वर्ष निवासी चोरभट्ठी थाना जैजैपुर ज़िला सक्ती।

आरोपी के विरूद्ध  धारा 296,115 (2), 351(3), 109 (1) BNS के तहत किया कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर।

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेन्द्र प्रसाद निवासी बिर्रा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 30-10-25 को दोपहर करीबन 3-00 बजे प्रार्थी बिर्रा देशी मदिरा दुकान शराब लेने गया था। जहां के चखना सेंटर में आरोपी विक्रम चंद्रा अपने दोस्तो के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। जिसमें उसका एक साथी वही पर उल्टी करने लगा जिसे देखकर चखना सेंटर संचालक अमन साहू के द्वारा बिक्रम चंद्रा को किनारे मे जाकर उल्टी करने के लिये बोला तो बिक्रम के द्वारा अमन साहू को तुम कौन होते हो मुझे बोलने वाले कहकर आरोपी विक्रम चंद्रा के द्वारा अश्लील गाली गलौज कर हत्या करने की नियत से कांच के बीयर को तोड़कर उससे हमला करने लगा जिससे प्रार्थी तथा आहत लोचन प्रसाद भारद्वाज के द्वारा बीच बचाव कराने जाने पर धारदार कांच के बीयर बाटल से मारने लगा जिससे प्रार्थी के दाहिना हाथ के कलाई व सिर में तथा लोचन प्रसाद भारद्वाज को गले के दाहिने साईड में गंभीर चोट लगकर खून निकला। प्रार्थी के रिपोर्ट पश्चात् पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा SDOP चाम्पा श्री यदुमणी सिदार के नेतृत्व में तत्काल प्रार्थी तथा आहत को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा आरोपी जो भागने की फिराक में था उसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के कब्जे से धारदार बीयर बाटल को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू , स0उ0नि0 सउनि टी.आर. जांगड़े, सउनि मुकेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. गौतम गोविन्द पाण्डेय, आरक्षक रघुवीर यादव, भुवनेश्वर साहू, रामसाय साहू एवं बिर्रा पुलिस स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy