Explore

Search

July 5, 2026 11:25 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ग्राम कुरदा चाम्पा में आयोजित नवधा रामायण ज्ञान यज्ञ में श्री धीरेन्द्र वाचपेयी जी चाम्पा रियासत के कुंवर साहब नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास जी महंत के जिला प्रतिनिधि संतोष यादव अधिवक्ता नोटरी दीपक बरेठ जी नरेंद्र शर्मा जी उपस्थित हुए ,,,

 चाम्पा(कुरदा)-इस अवसर पर ग्राम के सरपंच श्री नरसिंह साहू  नवधा समिति एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किये  
यज्ञ करता महराज जी ने सभी अतिथियों को भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कराये  इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम वासी  बाहर से आये हुए मानस मण्डली एवं माता बहने उपस्थित थे   श्री धीरेन्द्र वाचपेयी जी ने उपस्थित जनों को सम्बोधित किये नेता प्रतिपक्ष डा चरण दास जी महंत के तरफ से भी ग्राम कुरदा वासियों का आभार ब्यक्त किये और  मंचस्त मानस मण्डली को उनके गायन वादन प्रवचन पर पुरस्कृत किये
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy