Explore

Search

July 6, 2026 12:23 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

बहेराडीह में भब्य कलशयात्रा के साथ श्री मद्भागवत महापुराण प्रारंभ।

बहेराड़ीह(सिवनी)-बहेराडीह के यादव परिवार के सानिध्य में अपने स्व माता जी की स्मृति निमित्त श्री मद्भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन 8 अक्टूबर से 16 अक्तूबर तक किया जा रहा है। 8 अक्टूबर को भब्य कलशयात्रा निकाली गई जो कथा स्थल से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुवे जल भरकर पुनः कथा स्थल पहुँची। उसके बाद बेदी स्थापन व ब्यास पूजन किया गया। 9 अक्टूबर को -कथा महात्म्य, परीक्षित जन्म,सृष्टि वर्णन, 10 अक्तूबर को-सती चरित्र, ध्रुव कथा,भरत कथा, 11 अक्टूबर को-प्रहलाद कथा,गजेन्द्र मोक्ष,वामन अवतार, 12 अक्टूबर को-सूर्यवंश वर्णन,रामावतार,कृष्ण जन्मोत्सव,13 अक्टूबर को-कृष्ण बाललीला,कलियादमन,गोवर्धन पूजा,14 अक्टूबर को-रास वर्णन,कंस वध,रूखमणी मंगल,15 अक्टूबर को-कृष्ण अन्य विवाह,सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, चढ़ोत्तरी व 16 अक्टूबर को- तुलसी वर्षा, गीतापाठ,हवन सहत्रधार,ब्राम्हण भोज होगा।कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होकर राधे कृपा तक कथा वाचक पंडित उत्तम मिश्रा जी सिरली वाले है।मुख्य यजमान के रूप के नंदलाल यादव धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मींन बाई व पुत्री मोनिका  यादव है।
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy