Explore

Search

July 6, 2026 1:37 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

👉 65 पाव देशी शराब एवं 10 लीटर महुआ शराब के साथ 02 आरोपी को पकड़ा गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।

 

 गिरफ्तार आरोपी

1- नारायण धीवर पिता महेश धीवर उम्र 55 वर्ष सा. सिवनी थाना चाम्पा

2- अजय कुमार बरेठ पिता  संत राम उम्र 23  वर्ष सा. सिवनी थाना चाम्पा

जांजगीर चाम्पा-पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने पूर्व में थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन एवं *SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार* के नेतृत्व में थाना चाम्पा से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबीर सूचना पर अलग -अलग स्थानों ग्राम सिवनी के सारथी मोहल्ला तथा ग्राम कुरदा के नाउन मोहल्ला से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करते 02 आरोपियों को पकड़ा गया जिसके कब्जे से अलग-अलग 65 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 5200/₹ तथा 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/-₹ जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध 34(2)आबकारी एक्ट की कारवाई किया गया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया, वीरेश सिंह, जयउरांव की विशेष का सराहनीय योगदान रहा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy