Explore

Search

July 6, 2026 2:39 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

डकैती का प्रयास करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही त्वरित कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से 01नग पिस्टल, 05 नग  कारतूस, 01 नग चाकू, 01 नग मोबाइल , 02 नग  सब्बल , 02 नग नकाब एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया गया।

 आरोपी

(1) मनीष कुमार बनवा पिता रामेश्वर प्रसाद बनवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अफरीद थाना सारागांव हाल मुकम  लक्की डेयरी  के पीछे जांजगीर जिला जांजगीर चांपा।

(2) चैतन्य दिनकर उर्फ चमन पिता देवानंद दिनकर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम  तागा थाना मुलमुला।

(3) हितेश दिनकर पिता देवानंद दिनकर उम्र 21 वर्ष ग्राम तागा थाना मूलमुला

(4) जितेंद्र दिनकर पिता बद्री प्रसाद दिनकर उम्र 26 वर्ष ग्राम पूटपुरा थाना जांजगीर।

(5) तरुण सूर्यवंशी पिता पुरन दास सूर्यवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर थाना जांजगीर।

 जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक  05/10/25 को राहुल अग्रवाल पिता  छगनलाल अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवासी श्याम सुपर मार्केट पेंडी् रोड जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 05/ 10 /2025 के रात्रि 2:00 बजे दुकान के शटर के तोड़ने की आवाज आने पर वह अपने पिता के साथ घर के बाहर आकर देखा तो दुकान के शटर को तीन नकाबपोश व्यक्ति तोड़ने का प्रयास कर रहे थे जो प्रार्थी को देखकर तीनों भाग गए जिन्हें रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा घेरा बंदी कर पकड़े ‌‌है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विविचना में लिया गया ।

दौरान विवेचना पकड़े गए आरोपी मनीष कुमार बनवा, चैतन्य दिनकर ,चमन हितेश दिनकर से पूछताछ मेमोरेंडम कथन लिया जिन्होंने बताया कि चोरी करने के नियत से रात्रि में घूम रहे थे तथा अपने पास एक पिस्टल और कारतूस रखे हैं। जिसे जितेंद्र दिनकर एवं  तरुण सूर्यवंशी से लेना बताएं  जो आरोपी जितेंद्र दिनकर एवं तरुण सूर्यवंशी को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त सभी आरोपियों के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना जुर्म  स्वीकार  किये।

आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 907/25 धारा 331(4),305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296,351 बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट  के  तहत कार्यवाही कर भेजा गया।

 उपरोक्त कार्यवाही मे   निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सत्यम चौहान, रात्रि गस्त पेट्रोलियम प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक गोविंदा बंजारे ,सुनील सूर्यवंशी  का सराहनीय योगदान रहा।

*

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy