सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय महिला को अकेला पाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिए।
⏩ जांजगीर चाम्पा–दिनांक 30 सितंबर 2025 को थाना चांपा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 01:30 बजे से 02:00 बजे के बीच चांपा क्षेत्र में कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी -बारी से सामूहिक अनाचार किया एवं मौके से फरार हो गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा श्री यदुमणि सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चांपा जयप्रकाश गुप्ता एवं साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा चांपा क्षेत्र के विभिन्न संभावित सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान करने में सफलता प्राप्त की गई।
आरोपीगण:-
1. पदीप मनहर पिता दिलीप मनहर, उम्र 19 वर्ष निवासी घोघरा नाल डिपरापारा वार्ड नंबर 14 चापा
2. शिवम बंजारे पिता पंचराम बंजारे, उम्र 19 वर्ष निवासी घोघरानाला डिपरापरा वार्ड नंबर 14 चाम्पा
3. कृष्णा खुटे पिता मुकेश खुटे, उम्र 19 वर्ष निवासी घोघरानाला डिपरापरा वार्ड नंबर 14 चाम्पा
4. अनिल महिलांगे पिता दिलेराम महिलांगे उम्र 19 वर्ष घोघरानाला मण्डल पारा वार्ड नंबर 13 चाम्पा
5. सुरज टंडन पिता अयोध्या प्रसाद टंडन, उम्र 19 वर्ष घोघरानाला चांदुपारा वार्ड नंबर 14 चाम्पा
6. दीपेश कुमार कुर्रे पिता रोहित कुमार कुर्रे, उम्र 19 वर्ष घोघरानाला डिपरापरा वार्ड नंबर 14 चाम्पा
7. शानू मीरझा पिता शांति लाल मीरझा उम्र 19 वर्ष निवासी सभी आरोपी घोघरा नाला चांपा
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, साइबर टीम से ASI विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह, थाना चाम्पा से उप निरीक्षक सीलमनी टोप्पो, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, ज्ञान प्रकाश खाखा प्रधान आरक्षक वेंकट पाटले, आरक्षक शंकर सिंह राजपूत, आकाश कलोसिया मुद्रिका दुबे, वीरेश सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी की विशेष भूमिका रही।




