Explore

Search

March 8, 2026 4:59 am

7k network

नैला में व्यापारी से 10 लाख 44 हजार की लूट का हुआ पर्दाफाश नजदीकी पुराना कर्मचारी एवं नैला क्षेत्र के आदतन बदमाश सहित 4 आरोपी घटना में शामिल हैं ।

👉 गिरफ्तार आरोपी से तकीनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर दिनांक 18.07.25 को बोड़सरा शराब दुकान का ताला तोड़कर दीवाल उखाड़ कर लॉकर तोड़कर लगभग 2.40 लाख रुपये चोरी कर ले जाना एवं लॉकर को नहर में फेकना स्वीकारा। जिसमें 64000 रुपये बरामद।

नाम आरोपी 

1. मुकेश सूर्यवंशी पिता श्रीराम सूर्यवंशी उम्र 19 साल वार्ड नंबर 02 दर्रीपार नैला चैकी नैला

2. नितेश पंडित पिता उमेश पंडित उम्र 21 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा 

3. एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक

 

जांजगीर चाम्पा– मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 06.09.2025 को एक व्यापारी प्रार्थी अरुण कुमार अग्रवाल निवासी नैला अपने नैला दुकान से दुकानदारी करके बैग में लाखों रूपये को लेकर स्कूटी में घर जा रहा था तभी लगभग रात्रि 9.15 बजे के आस पास नैला गली के पास पहुंचा था, तो पूर्व में आरोपीगण लूट को घटना को अंजाम देने के लिए छिपे थे, व्यापारी जैसे से गली तरफ पहुंचा तो आरोपियों द्वारा उसे स्कूटी से गिराकर चाकू दिखाकर उसके बैग में रखे लाखों रूपये को लेकर फरार हो गए जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल ’ *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (ips)* सहित ’ *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप’* एवं *csp जांजगीर श्रीमती कविता’ ठाकुर* घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया तत्काल आरोपियों की पातासाजी के लिए रात्रि में ही साइबर टीम जांजगीर तथा चैकी नैला की अलग टीम गठित किया गया था।

 

⏩ गठित टीमों का *नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं csp श्रीमती कविता ठाकुर* द्वारा लगातार टीमों के अधिकारियों से संपर्क में रहकर उनको मार्गदर्शन देते रहे इसी दौरान सायबर टीम जांजीगर के गोपनीय सूत्र के सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यापारी के दुकान में पूर्व में काम करने वाले ’मास्टर माइंड’ एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक एवं क्षेत्र के आदतन बदमाश ’मुकेश सूर्यवंशी’ तथा ’नितेश पंडित उर्फ विक्की’ को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। जिससे कडाई से पूछताछ करने पर 17 दिन पहले 04 साथियों के साथ लूट की प्लानिंग करना, उसी प्लान के अनुसार घटना को अंजाम देकर फरार होना स्वीकार किये।

⏩आरोपियों को उनके सकूनत से पकड़ा जाकर लूट की रकम नगदी 10 लाख 44 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त चाकू, सर्जिकल ब्लेड स्कूटी को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

⏩ इस प्रकार *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के नेतृत्व में नैला व्यापारी से लाखों रुपए की नगदी रकम लूट के अज्ञात शातिर लूटेरों को 07 दिन में गिरफ्तार कर लूटेरों का पर्दाफाश करने में *निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, रोहीत कहरा, विशाल कौशिक, सिदार सिंह पैंकरा, आनंद सिंह ठाकुर, म.आर. दिव्या सिंह, रिस्पॉन्स टीम से आर दीपक कश्यप, आशीष यादव, चौकी नैला प्रभारी उप निरीक्षक विनोद जाटवर, प्र.आर. भीम श्रीवास, रुद्र कश्यप,  अजय, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी, आर. द्वारिका साहू, डी.के.साहू, महिला आरक्षक निरमा टोप्पो, थाना चाम्पा से सउनि अरुण सिंह, वीरेंद्र टंडन, थाना जांजगीर से प्र.आर. राजकुमार चंद्रा थाना चाम्पा से प्रआर. वीरेंद्र टंडन, आर. शिवराय सागर, अश्वनी मार्बल,  आर. नितिन द्विवेदी* तथा चैकी स्टाफ का विशेष भूमिका रही।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy