जांजगीर चाम्पा-गाँव में इस वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूरे घर-परिवार और ग्रामवासियों ने मिलकर प्रतिदिन पूजन-अर्चन और भजन-कीर्तन किया।
पंडित जी मोरध्वज वैष्णव के वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से सभी धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
गणपति स्थापना यादव परिवार के सदस्यों के घर पर की गई थी। पूरे दस दिनों तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंजता रहा।
आज विधि-विधानपूर्वक गणेश विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान भक्तगण नाचते-गाते हुए बप्पा को विदा कर रहे थे। सभी ने एक-दूसरे को प्रसाद वितरित किया और अगले वर्ष पुनः “बप्पा हमारे घर पधारेंगे” का संकल्प लिया।
Author: Hasdev Express
Post Views: 147




