Explore

Search

March 8, 2026 9:17 am

7k network

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

 

25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपियों को पकड़ा।

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी किया गया बरामद।

 

गिरफ्तार आरोपी

 1- अनिल कुमार खूंटे  पिता फिरंगी लाल खूंटे  उम्र 37 वर्ष निवासी जगदल्ला चाम्पा

 2- अजय कुमार खूंटे पिता फिरंगी लाल खूंटे उम्र 27 वर्ष निवासी जगदुल्ला चाम्पा

 

जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने पूर्व में थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना चाम्पा से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन कर ग्राम कुरदा की ओर जा रहा है, की  सूचना पर तत्काल *थाना प्रभारी चांपा जेपी गुप्ता* द्वारा टीम को मौके की ओर रवाना किया गया जो ग्राम कुरदा के देशी शराब भट्टी के पास पुलिस टीम को आता देख आरोपी भागने के फिराक में था जिसे पुलिस टीम के द्वारा दौड़ाकर घेराबंदी कर आरोपी अनिल खुटे और अजय खुटे निवासी जगदल्ला को पकड़ा जिसके कब्जे से अलग- अलग जरिकेन में कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 5000/₹ जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट की कारवाई किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG11BF2090 को जप्त किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, ASI लंबोदर सिंह, आरक्षक मुद्रीका दुबे, वीरेश सिंह, जयउरांव की विशेष भूमिका रही एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy