आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया।

जांजगीर चाम्पा–थाना चाम्पा पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम हथनेवरा श्याम काम्पलेक्स के पास एक व्यक्ति बटनदार चाकू को लहरा रहा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना मिलने पर *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमनी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चांपा जेपी गुप्ता* के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा घटोली चौक के पास आरोपी युवराज पटेल निवासी हथनेवरा को पकड़ा जिसके कब्जे से एक धारदार बटन वाला चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जे पी गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।




