Explore

Search

July 6, 2026 9:40 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

देश की सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता है – उमा राजेन्द्र राठौर।

जिपं. के सभापति ने शा उ मा विद्यालय सिवनी में किया ध्वजारोहण।

जांजगीर-चाम्पा- जिला पंचायत जांजगीर के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने अपने गृह ग्राम सिवनी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण किया और राष्ट्र के नाम वाचन किया। ध्वजारोहण पश्चात श्रीमती राठौर ने देश के आजादी में शहीद हुए वीर सैनी को को याद करते हुए कहा कि हर भारतीय के लिए बेहद खास है। आज से 79 वर्ष पहले इसी दिन हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। यह केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे गौरव सम्मान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता है। यहां विभिन्न धर्म, भाषाएं और संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते हैं। हमें इस एकता को बनाए रखते हुए ऐसा भारत बनाना है, जिस पर आने वाली पीढ़ी गर्व करे। अंत में उन्होंने सभी से शपथ लेने का आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर अपने देश की आजादी और गरिमा की रक्षा करें और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। इस दौरान सरपंच श्रीमती कृष्णा कुमारी गोड़, उप सरपंच गोविंद राठौर, पंचगण , हीरा देवागंन, पवित्रपाल नामदेव,उमेश बरेठ पवन राठौर आशीष राठौर मनोज राठौर महेन्द्र यादव,  अनिकेत पाण्डेय श्रीमती आशा राठौर   महेंद्र गोस्वामी  समाज सेवक भागवत साहू, रामा राठौर अधिवक्ता दीपक बरेठ मनमोहन देवांगन, दीना राठौर, हेतराम देवांगन सहित स्कूल के  प्राचार्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

———-

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy