Explore

Search

July 6, 2026 2:51 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

खबर का असर,,, कोसमंदा में निर्माणाधीन हाट बाजार चबूतरा का निरक्षण करने पहुंचे मंडी बोर्ड के अधिकारी

जांजगीर चांपा – कोसमंदा में लगभग 40 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन हाट बाजार चबूतरा जो नाले के किनारे बनाए जाने व उसकी उपयोगिता ,शासन के पैसे का दुरुपयोग की खबर, आम जन मानस सहित सांसद, पूर्व विधायक,जिले के कलेक्टर आदि के संज्ञान में लाने खबर हमर छत्तीसगढ न्यूज प्रमुखता से पोर्टल पर छपा,जिस पर रायपुर के मंडी बोर्ड के अधिकारी  एवं जिले कलेक्टर ने त्वरित जांच के लिए निर्देशानुसार मंडी बोर्ड के कार्यपालन अभियंता, एस डीओ ,सब इंजीनियर मौका स्थल का निरक्षण करने पहुंचे i

मौके पर हमर छत्तीसगढ न्यूज के संभागीय रिपोर्टर,नव भारत के पत्रकार ,दबंग दुनिया के रिपोर्टर ,पब्लिक ऐप रिपोर्टर के अलावा सरपंच,पूर्व सरपंच , भूत पूर्व सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे,पूर्व सरपंच ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य प्रारंभ के पहले संबंधित ठेकेदार को मिट्टी फिलिंग,गुड़ाई एवं कंपेक्शन के बाद निर्माण करने निर्देश दिया गया था, पर ठेकेदार द्वारा मनमानी करते हुए निर्माण किया ,अधिकारियों ने भी कहा कि उक्त निर्माण आम जनता के उपयोगिता के अनुरूप नहीं बना,जनप्रतिनिधियों ने उक्त निर्माण जिस इंजीनियर एस डी ओ की निगरानी में बना के खिलाफ कारवाही करने और भुगतान रोकने का निर्देश दिया है

अब देखना होगा संबंधितों पर क्या कार्यवाही होती है

 है

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy