Explore

Search

March 7, 2026 8:10 pm

7k network

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर फावड़े से हमला करने वाला आरोपी अमृत लाल पटेल निवासी हथनेवरा चढ़ा चांपा पुलिस हत्थे।

⏺️ जांजगीर चाम्पा–मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी अमृत लाल पटेल नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो आये दिन शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर वाद विवाद करते हुए अश्लील गाली गलौच करते है। दिनांक 19/7/25 के दोपहर 03 बजे आरोपी द्वारा फावड़ा को लेकर प्रार्थी नरेश कुमार पटेल निवासी हथनेवरा के पास आया और शराब पीने के लिए पैसा की मांग करते हुए कहने लगा कि तुम मेरा बुराई करते हो फिर अचानक अपने हाथ में रखे लोहे के फावड़ा से हमला कर दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ थाना चांपा पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए  घटना की सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए जिस पर तत्काल थाना प्रभारी चांपा जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मौके पर आरोपी अमृतलाल पटेल को पकड़ा जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर  शराब पीने के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर मारपीट करना जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त फावडा जप्त किया गया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏺️ उपरोक्त कारवाई में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्र.आर. प्रकाश राठौर,आरक्षक सुमंत कँवर, जय उराव, गोपेश्वर का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy