Explore

Search

March 8, 2026 12:10 pm

7k network

थाना सारागांव एवं सायबर टीम की सक्रियता से थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत में हुये अंधे कत्ल की गुत्थी चंद घंटे में सुलझी।

पुलिस को गुमराह करने हत्या को दिया आत्महत्या का रूप ठेकेदार पांडेय को आरोपियों ने लटकाया फांसी के फंदे से।

 ठेकेदारी प्रतिस्पर्धा बना हत्या का कारण।

⏺️ गिरफ्तार आरोपी

01. भीष्मनारायण उर्फ राहुल पिता गणेश प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रं. 01 रगोली थाना सनोधा जिला सागर (म.प्र.)

2. हेमराज पटेल पिता राजाराम पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी तिलक गंज पन्ना लाल का बगीचा थाना बड़े बाजार सागर जिला सागर (म.प्र.)

⏩ जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/07/2025 को थाना सारागांव को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कमरीद के निवासी कीर्तन गबेल के नव निर्मित मकान में वहां किराये से रहने वाले मृतक प्रेमलाल पाण्डेय  उम्र 62 वर्ष निवासी बीरसिंगपुर जिला सहडोल (म.प्र.) का शव फांसी के फंदे में झुलते मिलने की खबर प्राप्त होने पर थाना सारगांव पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर शव का निरीक्षण कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में मर्ग प्रकरण की जांच को गंभीरता से लेते हुए थाना सारागांव पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु संदेहास्पद होने से घटना की सूचना से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रकरण में हत्या की आशंका होने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के द्वारा मामले की जांच एवं अज्ञात आरोपी की ततकाल पतासाजी एवं अविलंब गिरफ्तारी हेतु जिला सायबर सेल की टीम को आदेशित करने पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में तथा *SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व* में सायबर सेल मौके पर पहुंचकर थाना सारागांव प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर घटना स्थल निरीक्षण एवं मृतक से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलु को बारिकी से निरीक्षण एवं तकनीकि जानकारी एकत्र कर आरोपी भीष्मनारायण उर्फ राहुल एवं हेमराज पटेल दोनों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने पर थाना सारागांव एवं सायबर पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक एवं कड़ाई से पुछताछ करने पर घटना के संबंध में बताया कि *मृतक* प्रेमलाल पाण्डेय द्वारा ठेकेदारी कार्य के प्रतिस्पर्धा एवं वर्चस्व बनाने के लिये आये दिन  मारने की धमकी देकर  अश्लील गाली गलौच करता था तथा मृतक द्वारा घटना के एक दिन पहले अश्लील गाली गलौच देकर जान से मारने की धमकी दिया था। जिस कारण दोनो आरोपियों द्वारा मृतक को सबक सिखाने एवं हत्या करने की योजना बनाकर दिनांक 16/07/2025 की रात्रि में योजनाबद्ध तरीके से एक राय होकर राहुल के मो.सा. से मृतक के किराये के घर से एक कि.मी. दूर अपने वाहन को खडा कर पैदल – पैदल मृतक के घर कमरे में गये, बड़ा गुण्डा बनता है हमें मारेगा कहकर हाथ झापड़ से मारपीट करने लगे मृतक के कमरे में रखे एक नायलोन के रस्सी से फंदा बनाकर मृतक के गले में डालकर खीचा गया फिर मृतक के गले में बंधे रस्सी को झटके से खींचने पर मृतक पलंग से नीचे गिर गया, दोनो आरोपीयो द्वारा पुलिस से बचने के लिये हत्या को आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए कमरे के सीढी में रस्सी बांधकर मृतक को फांसी से टांग दिये बताया। तत्पश्चात आरोपियों की विधिवत मेमोरेण्डम कथन लेकर मामले में गिरफ्तारी की जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी  सारागांव, निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी,  साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, आर. सहबाज खान, गिरीस कश्यप, प्रदीप दुबे, माखन साहू, श्रीकांत सिंह थाना सारागांव से सउनि. केके कोसले, राजेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy