Explore

Search

July 7, 2026 1:21 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

महुदा एवं सिवनी में संचालित कोल डिपो की अनुमति निरस्त करने की मांग। जि.पं. सभापति उमा राजेन्द्र राठौर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

 

जांजगीर-चाम्पा--जिले के बलौदा विकासखण्ड के सबरिया डेरा महुदा एवं सिवनी च में संचालित कोल डिपो की अनुमति निरस्त करने हेतु पूर्व प्रेषित आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई को लेकर जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने एक ज्ञापन सौंपा हैं। अपने ज्ञापन में श्रीमती राठौर ने बताया कि ग्राम महुदा (सबरिया डेरा) एवं ग्राम सिवनी च में संचालित कोल डिपो के विरुद्ध पूर्व में 12 अप्रैल 2024 को ग्रामवासियों द्वारा एवं उनके द्वारा भी  अलग से आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उस आवेदन में अवगत कराया गया था कि उपरोक्त कोल डिपो शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे हैं। इनके कारण भारी वाहनों की आवाजाही से अत्यधिक धूल, ध्वनि प्रदूषण, सड़क दुर्घटनाओं का खतरा, ग्रामीण मार्गों की क्षति तथा पर्यावरणीय क्षति हो रही है। इसके अलावा संचालक द्वारा वृक्षारोपण एवं अन्य मुआवजा-नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। उक्त समस्याओं के कारण ग्रामवासियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं को देखते हुए ग्रामीणों ने अनुमति निरस्त करने हेतु निवेदन किया था। परंतु अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सभापति ने पूर्व में दिए गए आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई कर उपरोक्त कोल डिपो की अनुमति को निरस्त करने की कृपा करें, ताकि ग्रामीणों को प्रदूषण एवं अन्य समस्याओं से राहत मिल सके।

—————

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy