Explore

Search

March 7, 2026 12:35 pm

7k network

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी काउंसलिंग 15 से 18 जुलाई तक

जांजगीर-चांपा 14 जुलाई 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों का वर्गवार मेरिट सूची एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in एवं जिलें की वेबसाइट पर जारी की गई है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसलिंग की प्रक्रिया 15 से 18 जुलाई 2025 तक निर्धारित किया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालकों के लिए 15 जुलाई को, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) बालिका के लिए 16 जुलाई को, अनुसूचित जाति बालक और बालिका के लिए काउंसलिंग 17 जुलाई को, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक और बालिका के लिए काउंसलिंग 18 जुलाई को एवं सामान्य वर्ग बालक और बालिका, अल्पसंख्यक बालक और बालिका के लिए काउंसलिंग 18 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे प्रवास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जिला रायपुर में किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
विद्यार्थी निर्धारित काउंसलिंग तिथि को अपना प्रवेश पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र, वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, यदि परिवार नक्सल हिंसा से सीधे प्रभावित है तो इस आशय का संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र या शाला छोड़ने का प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र स्वयं का 02 पासपोर्ट साईज रगीन फोटो दस्तावेजों के साथ उपस्थित होवें मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक, पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जावेगा।
स/क्र

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy