Explore

Search

March 7, 2026 3:43 pm

7k network

थाना सारागांव पुलिस की पहल से शादी समारोह उपजे दो गांवों के बीच तनाव हुआ समाप्त आपसी समझौते से विवाद सुलझा।

सराहनीय पहल–

जांजगीर चाम्पा–सारागांव थाना अंतर्गत ग्राम अफरीद एवं पामगढ़ थाना ‘क्षेत्र के मदनपुर गांव के मध्य उत्पन्न हो रहे आपसी मनमुटाव एवं तनावपूर्ण स्थिति को सारागांव पुलिस द्वारा समय रहते प्रोएक्टिव पहल करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से  सुलझा लिया गया।

दिनांक 09 जुलाई 2025 को ग्राम अफरीद से एक बारात पामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गांव गई थी। बारात के स्वागत के दौरान बाराती व घराती पक्ष के बीच नाचने को लेकर मामूली विवाद हो गया जिसमें ग्राम अफरीद से गए लगभग 7-8 बारातियों को हल्की चोटें आईं। इस संबंध में कोई थाना रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी और बाराती अपने गांव वापस लौट गए थे।

घटना के बाद जब परंपरानुसार दूल्हा दुल्हन विदा होकर ग्राम अफरीद पहुंचे तब गांव में यह अफवाह फैल गई कि पूर्व विवाद के चलते दुल्हन पक्ष के मेहमानों के साथ फिर कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इससे गांव में तनाव और आशंका का वातावरण बन गया।

इस संभावित विवाद की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सारागांव सावन सारथी ने तत्काल सक्रियता दिखाई तथा अपनी टीम के साथ मौके की स्थिति का जायजा लिया। दोनों पक्षों से अलग अलग मुलाकात कर परिस्थिति को समझा और स्थिति को बिगड़ने से पूर्व ही दोनों पक्षों को थाना सारागांव में आमंत्रित किया गया।

थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक संवाद कराया गया। पुलिस द्वारा प्रभावशाली रूप से समझाइश दी गई और दोनों पक्षों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस की समझाइश से प्रभावित होकर दोनों पक्षों ने विवाद को समाप्त करने की सहमति प्रदान की एवं भविष्य में किसी भी प्रकार के मनमुटाव अथवा आक्रोश न करने का आश्वासन भी दिया।

इस प्रकार पुलिस की तत्परता समझदारीपूर्ण मध्यस्थता एवं संवाद आधारित समाधान प्रक्रिया से पांच दिनों से चल रहा यह आपसी विवाद शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। यह सारागांव पुलिस की संवेदनशील प्रोएक्टिव एवं जनहितकारी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy