Explore

Search

July 5, 2026 7:48 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जिले के अलग- अलग जगहों से 92 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 47 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

⏺️पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जांजगीर-चाम्पा पुलिस द्वारा की जा रही है लगातार कार्यवाही 

⏺️ थाना जांजगीर/शिवरीनारायण/बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, सीएसपी जांजगीर श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार, DSP श्री प्रदीप कुमार सोरी के कुशल मार्गदर्शन जिले में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व रेड कार्यवाही किया गया जिसमें *थाना जांजगीर क्षेत्र* में आरोपी धीरज कुमार सारथी निवासी सारथी मोहल्ला के कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 15 पाव देशी प्लेन शराब थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में आरोपी कुश कुमार नोनिया निवासी खरौदा, रोहित नोनिया निवासी खरौद दोनो के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब थाना बलौदा क्षेत्र में आरोपी आशिष तंबोली निवासी हलवाई चौक बलौदा के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब पुलिस सहायता केन्द्र राहौद क्षेत्र में आरोपी मलेच्छ राम साहू निवासी भवतरा के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला शराब किमती 12960/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व अलग-अलग अपराध धारा 34 (2) भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्व किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि नरेन्द्र डिक्सेना, प्रआर. राजकुमार चन्द्रा थाना जांजगीर एवं सउनि जयनंदन मार्बल, प्रआर जगदीश रत्नाकर, आरक्षक राजेश कश्यप, विवेक ठाकुर, बेदराम पटेल पुलिस सहायता केन्द्र राहौद का सराहनीय योगदान रहा

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy