Explore

Search

July 7, 2026 4:18 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

झपटमारी के मामले में फरार आरोपी 02 महिला सहित 05 आरोपियों को पकड़ने में थाना बलौदा पुलिस को मिली सफलता।

⏺️ आरोपीगणों से छिना हुआ चांदी का ब्रेसलेट एवं सोने की बाली किमती 8000/रू किया गया बरामद।

  ⏺️ गिरफ्तार आरोपी का नाम

1. दिलीप कुर्रे उम्र 45 साल, 

2. विक्रम कुर्रे उम्र 32 साल

3. शैलेन्द्र कुर्रे उम्र 19 साल, 

4. सरस्वती कुर्रे उम्र 25 साल,

5. गंगोत्री कुर्रे उम्र 35 साल सभी निवासी ग्राम काठापाली थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

 

जांजगीर चाम्पा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक खुंटे निवासी भिलाई थाना बलौदा को आरोपियों के द्वारा दिनांक 18.08.24 को ग्राम काठापाली में रास्ता रोककर उसके जेब में रखे 10,000/ रु. एवं चांदी का हाथ में पहना ब्रेसलेट एवं कान के सोने के बाली को छीन कर भाग गया, पीछा करने बेल्ट, स्टम्प, डण्डा से मारपीट किये है, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 290/24 धारा 304(1),115(2),126(2),3,(5) भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

⏩ आरोपियों द्वारा घटना घटित कर फरार था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपियों की गांव में आने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपीगण को सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने जुर्म स्वीकार किये जाने से जिसके द्वारा छिने हुए चांदी का ब्रेसलेट एवं सोने की बाली किमती 8000/ रू को बरामद किया गया तथा नगदी रकम को खा पीकर खर्च करना बताये जाने से विधिवत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, प्र.आर. मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार एवं थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy