Explore

Search

July 6, 2026 2:51 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सार्वजनिक जगह पर लोहे का तलवारनुमा हथियार को लहराना 02 युवकों को पड़ा भारी।

⏺️ आरोपियों द्वारा रास्ते में आने जाने वाले लोगो को चाकूनुमा, तलवारनुमा हथियार को दिखाकर भयाक्रांत कर रहा था।

⏺️ जांजगीर पुलिस की तत्परता से आरोपियों के कब्जे से मौके से चाकूनुमा, तलवारनुमा हथियार को किया गया है बरामद।

⏺️जांजगीर चाम्पा— थाना जांजगीर पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि चंदनिया पारा जांजगीर  के पास आरोपी जिज्ञासु कश्यप द्वारा  लोहे का चाकूनुमा हथियार रखा है, इसी प्रकार आरोपी विनय प्रकाश खूंटे द्वारा अंग्रेजी शराब दुकान जांजगीर के पास लोहे का तलवारनुमा हथियार रखा है जिसके द्वारा रास्ते में आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है जो किसी के साथ अप्रिय घटना घटित कर सकता है, लोगों में भय का महौल बना हुआ है कि सूचना पर से  पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा CSP जांजगीर श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा तत्काल थाना स्तर से टीम गठित कर  मुखबिर के बताये स्थान में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया जिसके कब्जे से लोहे का चाकूनुमा, तलवारनुमा हथियार को बरामद किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy