Explore

Search

March 7, 2026 12:37 pm

7k network

संकुल सिवनी विकास खंड बलौदा में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत के सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने ग्राम सिवनी के विद्यार्थीयों को 10वीं एवं 12वीं में 95 प्रतिशत से ऊपर लाने पर 5000 हज़ार नगद राशि पुरास्कर देने की घोषणा और 80% प्रतिशत से ऊपर लाने वाले विद्यार्थीयों को प्रोतसहन राशि से सम्मानित करने की घोषणा।

जांजगीर चाम्पा–कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन से किया गया,इसके बाद संकुल के विभिन्न स्कूलों से कक्षा पहली ,पांचवीं,और नवमी में नव प्रवेश लिए बच्चों का तिलक लगाकर पुस्तक देकर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने अपने स्कूली जीवन को याद करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाके पढ़ाई करें कोई भी आर्थिक या अन्य समस्या हो तो आपको हमेशा सहायता करने को मै तत्पर रहूंगी उन्होंने स्कूल परिसर में धीरे धीरे करके पेवर  ब्लाक लगाने का वादा किया और 80प्रतिशत से ऊपर अंक पाने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा किए। कार्यक्रम में उपस्थित जनपद सदस्य और सभापति चूड़ामणि राठौर ने  बच्चों को एक अच्छे नागरिक बनकर गांव का नाम रोशन करने को कहा साथ ही हर संभव स्कूल को सहायता करते हुए जो बच्चे पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं उनके लिए शिक्षकों को विशेष प्रयास करने को कहा साथ ही खेल को भी शिक्षा में अनिवार्य मानते हुए कबड्डी को जिला और राज्य में स्कूल के माध्यम से एक नई पहचान देने को कहा। शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनमोहन देवांगन ने शिक्षकों को समय पर उपस्थित होकर पूरे कालखंड अध्यापन कराने को कहा। संकुल के विभिन्न स्कूलों से बेस्ट और अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को संकुल की ओर से पुरस्कृत किया गया ।समर कैंप में नियमित स्कूल आकर गतिविधि में भाग लेने वाले बच्चों को शिक्षक अशोक तिवारी और राजू देवांगन की ओर से  पूरा स्कूल कीट प्रदान किया गया। हायर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा में प्रथम तीन स्थान पाने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से मोमेंटो देकर और पंचायत की ओर से एक एक हजार नगद देकर सम्मानित किया गया।  संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी ने तथा आभार प्रधान पाठक राजू देवांगन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी स्कूलों के शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष, पंचायत के सभी पंच और शाला समिति के सदस्यों के साथ ही सभी स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy