Explore

Search

March 9, 2026 11:47 pm

7k network

मोबाईल झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी करण यादव पिता भागीरथी यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पोडीभाठा अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।

 

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 11.06.25 को शाम करीबन 07.30 बजे बच्चो के साथ पैदल अकलतरा तरफ से पोडीदल्हा जा रही थी तभी आरोपी करण यादव महिला को जाते देख उसके पास आकर पूछा कहां जा रही हो तो पीड़िता बोली की पोडीदल्हा तरफ जा रही हूं तब आरोपी के द्धारा बोला की उसी तरफ जा रहा हूं तुम लोगो को छोड दूंगा प्रार्थिया उसके ऊपर विश्वास कर उसके साथ अपने दोनो बच्चो के साथ बैठकर पोडीदल्हा तरफ जा रहे थे कि आरोपी करण यादव रास्ते मे ही मो.सा का पेट्रोल खतम हो गया है कहकर मो.सा  वही पर खडी कर दी तब प्रार्थिया वहां से मोटर सायकल से उतरकर रात्रि होने से मोबाईल का टार्च को जलाकर अपने बच्चे के साथ जा रही थी थोडी दूर आगे बढी तो आरोपी करण यादव द्वारा पीड़िता द्वारा हाथ में पकड़े मोबाईल को झपटमारी कर भाग गये की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 253/25 धारा 304(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।

झपटमारी प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी करण यादव को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर झपटमारी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।  

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, सउनि बी.पी. खाण्डेकर, प्रआर. शरीफुददीन, आर. राजेन्द्र कहरा का योगदान सराहनीय रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy