Explore

Search

July 7, 2026 6:56 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

अमर बलिदानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरपून्जे के देश और राज्य की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद को, नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

जांजगीर चाम्पा–ज्ञात हो कि दिनांक 09.06.2025 को जिला सुकमा के थाना कोन्टा क्षेत्रार्गत हुए आईईडी विस्फोट के चपेट में अति. पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राय गिरपून्जे जी शहीद हो गये जिसको नमन करते हुए आज दिनांक 10.06.2025 कचहरी चौक जांजगीर में श्रद्धाजलि सभा रखी गई। जिसमें उनकी शहादत को नमन करते हुए 02 मिनट का मौन धारण किया गया एवं उनको पुष्पांजलि अर्पित करते हुए द्वीप प्रज्वलित कर श्रद्धाजलि दी गई।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं जिला पंचायत सीईओ सहित जिले के भूतपूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार /मिडिया एवं पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy