Explore

Search

March 9, 2026 10:56 pm

7k network

थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में 01 महिला सहित कुल 04 आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपियों द्वारा एक राय होकर जमीन विवाद एवं नॉमिनी बनने को लेकर प्राण घातक हमला कर घटना को दिया अंजाम।

⏺️ गिरफ्तार आरोपी का नाम 

01. विरेंद्र कुर्रे निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण हामु० भटगांव थाना भटगावं जिला सूरजपुर

02. कांति उर्फ सुशीला कुर्रे निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण हामु० भटगांव थाना भटगावं जिला सूरजपुर

03. रामशंकर तुरी निवासी सत्यानगर भैयाथान थाना भैयाथान जिला सूरजपुर

04. राकेश कुमार कुर्रे निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण हामु० भटगांव थाना भटगावं जिला सूरजपुर

मृतक नरेश कुर्रे उम्र 30 साल निवासी बिलारी

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी किशोर कुमार कुर्रे निवासी बिलारी थाना शिवरीनारायण द्वारा दिनांक 02.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के 02 लडके है बड़ा लड़का वीरेंद्र कुर्रे छोटा लडका कृष्ण कुमार कुर्रे है बडा लडका वीरेंद्र कुर्र जो भटगांव कोरिया कालरी में काम करता है दोनो लड़कों की शादी हो चुकी है दोनो अलग- अलग रहते है। ग्राम बिलारी में प्रार्थी द्वारा खरीदे गये जमीन दोनो बेटे हिस्सेदार है विरेंद्र की पहली शादी ग्राम भिलौनी में हुआ है जिसके तरफ से एक लडका नरेश है जिसका मृत्यु, हत्या करने से हुआ है। 

आरोपी विरेन्द्र कुर्रे द्वारा ग्राम पचरी पकरिया निवासी कांति उर्फ सुशीला लहरे से शादी किया जिसके तरफ से 02 लड़के राजेश व राकेश है नाती नरेश, राकेश व राजेश के बीच जमीन बटवारा का विवाद चलते आ रहा है, विरेन्द्र कुर्रे अपने दूसरी पत्नी बच्चों व राजेश के दोस्त के साथ दो दिन पहले ग्राम बिलारी आया था। दिनांक 02.06 2025 को सुबह अपने घर के बाहर खड़ा था उसी समय आरोपी विरेन्द्र कुर्रे, राकेश कुर्रे, दूसरी पत्नी कांति उर्फ सुशीला तथा दोस्त रामशंकर एवं एक अन्य आये तथा जमीन का तुरंत हिस्सा बंटवारा करो पर्ची को फोडवाओ एवं SECL में विरेन्द्र कुर्रे के नाम में नरेश का नाम नॉमिनी में है कहकर आपस में वाद विवाद होने लगा, इसी बीच प्रार्थी किशोर कुमार कुर्रे को हाथ मुक्का से मारने लगे व बीच बचाव करने आया प्रार्थी का नाती नरेश कुर्रे को राजेश व राकेश दौड़ाकर अपने गाडी कार तरफ गये तथा कार में पहले से रखे कत्तानुमा हथियार को राकेश कुर्रे, कांति उर्फ सुशीला हाथ में बांस का डंण्डा लेकर दौडाते हुए आया प्रार्थी उसके नाती नरेश कुर्रे के ऊपर हत्या करने की नियत से प्राणघातक हमला कर गंभीर गंभीर चोट पहुंचाया है। मारपीट को देखते हुए बीच बचाव करने नरेश का पत्नी रानी कुर्रे तथा प्रार्थी का छोटा लडका कृष्ण कुमार आया तो उन लोगों को भी मारपीट कर चोट पहुंचाया। मृतक नरेश कुर्रे एवं कृष्ण कुमार को गंभीर चोट लगने से प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल पामगढ़ भेजवाया था, जहाँ से उसे तुरंत सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर किये जाने से इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जिसका इलाज के दौरान नरेश कुर्रे का मृत्यु हो गई कि सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 208/2025 धारा 191 (2), 191(3),109(1),103 (1) बीएनएस का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर, निरीक्षण कर घटना के संबंध में आस-पास के लोगो से पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाम्पा श्री यदुमणी सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों को पकड़ा जिसकी घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जाने से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार  कत्ता व डण्डा को बरामद कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 03.06.25 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। 

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि जयनंदन मार्बल, सउनि प्रमोद महार, प्रआर. विजय निराला तारिकेश पाण्डेय, जगदीश रतनाकर, आरक्षक राजेश कश्यप, बेदराम पटेल, विवेक सिंह, आनंदराम साडे, रामगोपाल भारती, शिव कश्यप, प्रवीण साहू, तेरस साहू, मणीशंकर कश्यप, महेंद्र राज, टुकेश्वर डनसेना राजेश कौशिक, द्वारीका साहू, प्रतीक सिंह एवं मआर सरोजनी कटकवार, पूजा भारती, सैनिक जय कठौतिया का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy