Explore

Search

July 6, 2026 12:14 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

नो पार्किंग में खड़े किए वाहनों का लॉकिंग कर की जा रही है यातायात पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही ।

जांजगीर टाउन में बेतरतीब, नो पार्किंग में खड़े किए 30 वाहनों चालकों के विरूद्ध, कार्यवाही कर समन शुल्क लिया गया है।

⏺️ इसके अलावा तेज गति (ओवरस्पीडिंग) से वाहन चलाने, बिना हेलमेट के मोटर सायकल चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने,  माल वाहक वाहन में सवारी बैठाकर चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर इस प्रकार कुल 302 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

जांजगीर चाम्पा–⏩  पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)  के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के मार्गदर्शन में जिले के सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 24.05.2025 से लेकर दिनांक 26.05.25 तक तीन दिवस विशेष अभियान चलाकर वाहन चेकिंग किया गया जिसमें जिले में कुल 302 वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।

 

यातायात पुलिस जांजगीर की अपील

1. शराब के नशे में वाहन न चलाए।

2. तेज गति से वाहन न चलाएं।

3. हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाए।

4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।

5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए ।

7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते।

9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।

10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन।

11. नाबालिगों को वाहन न चलाने देवे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy