Explore

Search

March 7, 2026 12:23 pm

7k network

कोसमन्दा में नशा विरोधी कार्यक्रम में पहुंचे एस पी विजय कुमार पांडेय। महिला कमाण्डो का किया गया गठन उन्हें STF की संज्ञा दी। बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक हासिल करने वालो छात्रों का किया गया सम्मान।

कोसमन्दा(चाम्पा)– समाज मे बढ़ते  नशाखोरी के विरुद्ध युवाओ को जागरूक करने के उद्देश्य से सरपंच संजय रत्नाकर व ग्राम पंचायत कोसमन्दा द्वारा सामुहिक रूप से सम्पूर्ण नशामुक्ति अभियान व बोर्ड परीक्षाओं में अपने कक्षा में प्रथम स्थान रखने वाले होनहार बच्चों का सम्मान कार्यक्रम बाजार पारा कोसमन्दा में रखा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में  जांजगीर चाम्पा एस पी विजय कुमार विजय पाण्डेय उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा गांधी, भारत माता व भीमराव अम्बेडकर की छाया चित्र पर दिप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे जिले के पुलिस कप्तान पाण्डेय जी ने नशामुक्ति व होनहार बच्चों के सम्मान समारोह की बड़ी प्रशंसा की इस तरह से कार्यक्रम में सामिल होने को  एक गौरव शाली क्षण बताया। क्राईम व शिक्षा को दूसरे का दुश्मन बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी क्राईम नही कर सकता। अतः शिक्षा को प्रोत्साहित करना  नशा के विरुद्ध बड़ा कदम बताया। ग्राम सरपंच संजय रत्नाकार ने सभा को सम्बोधित करते हुवे नशा बेचने वाले को शुरू व अंतिम चेतावनी देते यही पर अपना बिजनेस बंद करने को कहा यदि बेचते पाये जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सहयोग से एस पी  पाण्डेजी  ने महिला कमाण्डो का गठन किया उनके द्वारा  नशा खोरो के खिलाफ एक्शन में आने को कहा। एस पी पाण्डेय जी ने उन्हें  स्पेशल टास्क फोर्स  (STF) का नाम दिया।

         इस मंच से  बोर्ड कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंको से उतीर्ण होने वालों  छात्रों को सम्मानित किया गया उनमे है – शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय  12 वी से- अविनास कुमार 83.4%, प्रिया साहू 78%, भूमिका साहू 75%, योगिता यादव 73%, वर्षा यादव 72.6%, हिमांसी सूर्यवंशी 70.8%, कुसुम साहू 69.6%, सिमा बरेठ 69%, भारती कौशिक 68.8%, सूरज कुमार करियारे 67.6%, इसी तरह 10 वी में-हेम कुमार 92.6%, सीतला 90%, मंजू हंसराज 87.5%, सिमरन 87.1%,अनुष्का 80.6%, सौम्य यादव 80%, दुर्गा 76.8%, मनीषा यादव 76.3%, संगीता कौशिक 75.5%, दिब्या 71.6%, इसी गायत्री बाल संस्कार हाई स्कूल से भी बच्चों को सम्मानित किया गया उसमे है 10 – उज्जवल यादव 90.6%, हिमानी गढ़ेवाल 90%, जिज्ञासा साहू 87.1%, स्वेता कश्यप 85.5%, नम्रता कौशिक 85.5%, प्रीती खरे 84.6%, कंचन 83.3%, रोशन चौहान 81%,  का सम्मान किया गया।

oplus_0

गांव में इस तरह की कार्यक्रम की प्रशंसा हो रही है।लोगो ने कोसमन्दा के इतिहास में इस तरह का पहला कार्यक्रम करार दिया है।

oplus_0
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy