Explore

Search

March 7, 2026 11:11 am

7k network

ग्राम कोसमन्दा में सुशासन त्योहार के अंतर्गत 1790 आवेदन प्राप्त हुआ। शिकायत पत्र से ज्यादा मांग पत्र।

 

कोसमन्दा– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन तिहार 2025 के तहत शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे,जिन्होंने आवेदन दिया। सुशासन तिहार के अंतिम दिवस कोसमन्दा में कुल 1790 आवेदन पत्र मिले। जिसमे शिकायत का केवल 20 आवेदन तो मांग पत्र के रूप में 1770 आवेदन मिले।जिसमे  से सर्वाधिक रूप से पहले नम्बर पर पी एम आवास योजना का था।दूसरे नम्बर पर भूमिहीनों को मिलने वाली सहायता का लाभ दिलवाने का था।तीसरे नम्बर पर शौचालय के सम्बंध में तो चौथे नम्बर पर महिलाओं को प्रति माह मिलने वाली महतारी वंदन योजना की लाभ दिलवाने हेतु प्राप्त हुआ है।
           विदित है कि पूरे छत्तीसगढ़ में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आमजन के आवेदन प्राप्त किए गये। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में तीन चरणों में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन  किया जा रहा है। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए गये। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy