Explore

Search

July 5, 2026 11:27 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

मैंने आपके प्रभाव को देखा हु प्रभु अब आपके स्वभाव को भी देखना चाहता हूँ जयन्त-पंडित अरुण दुबे जी।

कोसमन्दा(चाम्पा)–कोसमन्दा में चल रहे रामकथा के छठवे दिन जयन्त प्रसंग का वर्णन करते हुवे पंडित अरुण दुबे जी कहते है कि पूरे रामचरित्र मानस में तुलसीदास जी ने  दो पक्षियों का वर्णन किया है। एक जटायु दूसरी काक(जयन्त)है।इंद्र का पुत्र जयन्त  काक पक्षी का रूप धरकर सीता माता की चरणों मे चोंच मार देते है, चरणों से रक्त निकलते देख प्रभु श्री राम जी तिनके को बान बना कर पक्षी की ओर निशाना लगा कर छोड़ देते है।और यह काक अपनी रक्षा हेतु तीनो लोको में घूमता है पर कही भी उनकी रक्षा नही हो पाती अंतिम में अपनी गलती का एहसास होता है और पुनः भगवान राम की शरण मे जाता है अपनी रक्षा हेतु प्राण दान चाहता है और कहता प्रभु मैने आपका प्रभाव देख चुका हूँ अब आपकी स्वाभव को जानना चाहता हुँ।

        रामकथा सुनने गांव के अतिरिक्त आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुँच रहे है।सातवे दिवस शनिवार को सामुहिक सुन्दरपाठ का आयोजन किया गया।रविवार  लक्ष्मण शक्ति,कुम्भकर्ण वध,राम रावण युद्ध,अग्निपरीक्षा, रामराज्यभिषेक व लवकुश प्रसंग का वर्णन किया जावेगा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy