Explore

Search

July 5, 2026 11:26 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

कोसमन्दा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ।

जांजगीर-चाम्पा:-  चाम्पा के समीप कोसमन्दा के अमरैय्या पारा में आदर्श गणेश उत्सव समिति के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।कथा वाचिका पूज्य किशीरी छाया दुबे जी है।

   16जनवरी दिन  गुरुवार को भब्य कलश यात्रा निकाली गई जो कथा स्थल से प्रारंभ होकर गांव की मुख्य गलियों से होते हुवे बंधवा तालाब पहुंची जहां से जल भरकर पुनः कथा स्थल पहुँची।बेदी स्थापना पूजन कर भागवत महत्तय व गौकर्ण कथा प्रारंभ किया गया।द्वितीय दिवस कपिल देव अवतार,सती चरित्र,ध्रुव चरित्र, परीक्षित जन्म।तृतीय दिवस जड़ भरत चरित्र, अजामिल कथा,प्रह्लाद चरित्र।चतुर्थ दिवस-राजेन्द्र मोक्ष,समुद्र मंथन, वामन अवतार,राम जन्म कथा,कृष्ण जन्म।पंचम दिवस-श्री कृष्ण बाल लीला,गोवर्धन लीला।षष्ठम दिवस-महारास,रूखमणी विवाह।सप्तम दिवस-श्यान्तकमणि कथा,सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष,चढ़ोत्तरी अंतिम दिवस-तुलसी वर्षा,हवन,सहस्त्रधारा स्नान,पूर्णाहुति, ब्राम्हण भोज होगा।कथा का समय सुबह 9 बजे से 12 बजे व दोपहर 3:30 बजे से हरिकृपा तक।आयोजक गणेशोत्सव समिति ने ग्राम वासियों, श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर भागवत ज्ञान गंगा में शामिल होने की अपील किया है
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy