Explore

Search

July 6, 2026 2:31 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने लोक निर्माण विभाग के बजट सत्र 2023-24 व 2024-25 में सामिल कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु ओ .पी. चौधरी वित्तमंत्री छ ग को चिठ्ठी लिखी।

जांजगीर चाम्पा@-डॉ चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अपने विधानसभा क्षेत्र, सक्ती एवं चाम्पा संभाग के  लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बजट  वर्ष 2023-24 व 2024-25 में सामिल कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति आज तक नही मिली है जिसे शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने ओ पी चौधरी वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को चिठ्ठी लिखी है। सामिल कार्यो की सूची इस प्रकार है।

1-सिवनी से सुखरीकला मार्ग लंबाई 6.735 कि. मी. सामिल सत्र 2022-23 लागत 1136.80 लाख।
2-ग्राम किरारी से लछनपुर स्टेडियम तक मार्ग लंबाई 10.20 कि. मी. सत्र 2023-24 लागत 914.37 लाख।
3-कोसमन्दा से जाटा मार्ग लम्बाई 5.0 कि. मी. सामिल सत्र 2023-24 लागत 361.28 लाख।
4-जोबा से उपकाचुआ मार्ग लंबाई 3.5 कि. मी. सामिल सत्र 2022-23 लागत 603.53 लाख।
5-बैलाचुआ से बगबुड़वा मार्ग लंबाई 8.0 कि. मी. सामिल सत्र 2023-24 लागत 900.0 लाख।
6-सकरी-किरारी-मेन रोड कुरदा मार्ग लम्बाई 6.0कि. मी. सामिल सत्र 2024-25 लागत 747.92 लाख ।
   
     
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy