Explore

Search

July 6, 2026 1:00 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

जांजगीर-चांपा:- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि समय पर उपस्थिति और कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर, कृषि विभाग सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को सभी कार्य दिवसों पर अपने कार्यालय में कार्यालयीन समय पर अनिवार्यतः पहुँचने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में एसडीएम चांपा श्री नीरनिधि नंदेहा ने जल संसाधन विभाग, एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल तहसील कार्यालय अकलतरा, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमित बघेल ने शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया एवं समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिला पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालयों सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy