Explore

Search

March 7, 2026 12:49 pm

7k network

भगवान श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से राम भक्तों की आस्था का हो रहा सम्मान योजना से अब तक जिले के 1309 श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्री रामलला के कर चुके हैं दर्शन।

जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के नागरिको को निःशुल्क अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन कराने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है। भगवान श्री रामलला दर्शन योजना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक ऐसा आध्यात्मिक अभियान है, जो प्रदेश के लोगों के जीवन में श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का नया अध्याय जोड़ रहा है। इस योजना से अभी तक जिले के 1309 श्रद्धालु लाभ प्राप्त कर चुके हैं और योजना के मध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाकर भगवान श्री रामलला के दर्शन कराने का यह अभियान लगातार जारी है।


इसी क्रम में जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुनुन्द के निवासी श्री शिवकुमार अपने अयोध्या दर्शन के अनुभव को बताते हुए कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करने को मिलेगा पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना लाकर बहुत ही अच्छा कार्य किया है। जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को निशुल्क अयोध्या ले जाकर भगवान श्री रामलला के दर्शन करने का अवसर मिला हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का अनुभव भी बहुत ही सुखद रहा ट्रेन में जाने के लिए सारी प्रकार की आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध थी। सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जाता था। अयोध्या में प्रभु श्री राम व काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन से मन को अपार शांति मिली। यात्रा का हर पल यादगार था। मुख्यमंत्री ने इस योजना के माध्यम से हम जैसे हजारों श्रद्धालुओं को एक ऐसा अवसर प्रदान किया है, जिसे हम जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। भगवान श्री रामलला दर्शन योजना न केवल श्रद्धालुओं के धार्मिक विश्वास को सशक्त कर रही है, बल्कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। वे इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy