Explore

Search

July 6, 2026 12:12 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

 

जांजगीर-चांपा 04 अक्टूबर 2024/ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में वर्तमान दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित सदस्य, आवेदक को भृत्य के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जानी है। अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित दावा आपत्ति 14 अक्टूबर 2024 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में आमंत्रित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्व.श्री सत्य प्रकाश राठौर प्रधानपाठक शा.प्राथ.शाला दर्री के पत्नी श्री ईश्वरी राठौर और स्व.श्री जयकरण चौहान भृत्य, शा उ मा वि जांजगीर क्र. 01 के पत्नी सतरूपा की अनुकंपा नियुक्ति किया जाना है। अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में किसी को आपत्ति हो तो 14 अक्टूबर 2024 तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy