Explore

Search

October 9, 2026 3:24 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जिला पंचायत सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने किया 8.07 लाख रुपये के अतिरिक्त भवन का भूमि पूजन

सिवनी। ग्राम सिवनी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज डीएमएफ मद से स्वीकृत 8 लाख 7 हजार रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त भवन का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर ने कहा कि विद्यालय में अतिरिक्त भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा तथा स्कूल की आधारभूत सुविधाओं में विस्तार होगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिवनी की सरपंच श्रीमती कृष्णा कुमारी, शिव सिंह सिदार, उपसरपंच गोविंद राठौर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य के.के. साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामदीन राठौर सहित पंच अनिकेत पाण्डेय, रितेश वैष्णव, महेंद्र गोस्वामी, उमेश बरेठ, लखन कुम्भकार नवनीत महंत, क्लेश देवांगन सहित ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय में अतिरिक्त भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने इस विकास कार्य के लिए जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy