Explore

Search

October 9, 2026 2:28 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

समर्थगुरु धारा साधना केंद्र चांपा में मनाया गया वार्षिकोत्सव

एक वर्ष पूर्ण होने पर साधकों ने लिया सत्संग, ध्यान एवं चक्रमण-सुमिरन का लाभ

चांपा। समर्थगुरु धारा साधना केंद्र चांपा के शुभारंभ का एक वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को वार्षिकोत्सव श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। साधना केंद्र का भव्य शुभारंभ 04 अक्टूबर 2025 को मित्तल गार्डन, कोरबा रोड चांपा में हुआ था। एक वर्ष की इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान केंद्र से लगातार नए साधक जुड़ते रहे हैं और प्रत्येक सप्ताह सत्संग एवं ध्यान का लाभ ले रहे हैं।

समर्थगुरु धारा साधना केंद्र का सफल संचालन आचार्य डॉ. ध्यान कैलाश (डॉ. के. आर. सिंह) द्वारा किया जा रहा है। डॉ. के. आर. सिंह समर्थगुरुधारा के छत्तीसगढ़ राज्य संयोजक हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ से लगभग 170 साधकों ने सद्गुरु समर्थ औलिया के दिव्य दर्शन किए तथा मुरथल धाम में सिद्धार्थ ध्यान योग एवं सत्संग का लाभ प्राप्त कर ओंकार को जानने का आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। साधकों ने इस दिव्य यात्रा को अविस्मरणीय एवं यादगार बताया।

ध्यान-सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक यात्रा को मिल रही नई दिशा

चांपा स्थित साधना केंद्र के माध्यम से जिले के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग समर्थ गुरु धाम से जुड़कर ध्यान, सत्संग एवं योग के माध्यम से अपनी आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्र में निरंतर नए साधकों की उपस्थिति दर्ज हो रही है। साधकों का मानना है कि आने वाले समय में यह केंद्र ध्यान एवं सत्संग के क्षेत्र में एक नई मिसाल प्रस्तुत करेगा।

समर्थगुरुधारा के माध्यम से आनंदित एवं संतुलित जीवन जीने की कला से जुड़े विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य साधकों को ध्यान, सत्संग और योग के माध्यम से आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।

वार्षिकोत्सव में करीब 50 साधकों ने लिया हिस्सा

वार्षिकोत्सव के अवसर पर करीब 50 साधकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में साधकों ने सत्संग का लाभ लिया। इसके पश्चात आचार्य डॉ. के. आर. सिंह ने सभी साधकों को ध्यान कराया। इस दौरान चक्रमण एवं सुमिरन का भी अभ्यास कराया गया।

आध्यात्मिक साधना और सत्संग के पश्चात केंद्र के एक वर्ष पूर्ण होने की खुशी में केक काटकर वार्षिकोत्सव मनाया गया। सभी साधकों ने एक वर्ष की सफल यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने अनुभव एवं विचार साझा किए।

आचार्य डॉ. के. आर. सिंह एवं मनोज मित्तल का सम्मान

वार्षिकोत्सव के अवसर पर साधना केंद्र के सफल संचालन एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आचार्य डॉ. के. आर. सिंह का सम्मान किया गया। साथ ही साधना केंद्र के लिए स्थान एवं सहयोग उपलब्ध कराने वाले श्री मनोज मित्तल का भी साधकों द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया।

साधकों ने कहा कि चांपा में समर्थगुरु धारा साधना केंद्र का एक वर्ष पूरा होना केवल एक वर्ष की उपलब्धि नहीं, बल्कि अनेक साधकों की आध्यात्मिक यात्रा में जुड़ा एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आने वाले समय में केंद्र के माध्यम से और अधिक लोगों को ध्यान, सत्संग एवं योग से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy