Explore

Search

October 9, 2026 2:28 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सिवनी–सुखरी कला मार्ग को मिली बड़ी सौगात, ₹9.60 करोड़ स्वीकृत। डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर 4.46 किमी पक्की सड़क का होगा निर्माण, 15–20 गांवों को मिलेगी बारहमासी कनेक्टिविटी


जांजगीर-चांपा। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत के निरंतर प्रयासों और अनुशंसा से सिवनी से सुखरी कला मार्ग के नवनिर्माण के लिए 960.31 लाख रुपये यानी करीब 9.60 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
4.46 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क के निर्माण से क्षेत्र के करीब 15 से 20 गांवों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण की स्वीकृति की खबर मिलते ही ग्रामीणों, किसानों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

जमड़ी नाला और जर्जर सड़क से मिलेगी राहत

सिवनी–सुखरी कला मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। बारिश के मौसम में जमड़ी नाला के जलमग्न होने और सड़क पर जलभराव के कारण आसपास के गांवों का सिवनी से संपर्क प्रभावित हो जाता था। ग्रामीणों के साथ किसानों, मजदूरों तथा स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
जर्जर सड़क के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। अब नई पक्की सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को इन समस्याओं से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मिली स्वीकृति

इस जनसमस्या को डॉ. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने प्रमुखता से उठाते हुए मार्ग की स्थिति और ग्रामीणों की समस्याओं से डॉ. महंत को अवगत कराया। इसके बाद डॉ. महंत की पहल और अनुशंसा पर राज्य शासन द्वारा सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई।
डॉ. महंत के प्रतिनिधि राघवेंद्र नामदेव ने स्वीकृति की जानकारी साझा करते हुए कहा कि डॉ. महंत का क्षेत्र के ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से लगातार जुड़ाव रहा है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक आवागमन में बड़ा सुधार होगा।

ग्रामीणों ने जताया आभार

सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. चरणदास महंत एवं जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया।
आभार व्यक्त करने वालों में भागवत साहू, नम्रता नामदेव, दीपक बरेठ, योगेन्द्र राठौर, कृष्णकुमारी शिव सिंह (सरपंच), गुनेश्वर यादव, डॉ. संतोष, ओमप्रकाश पाण्डेय, आशीष राठौर, रामा राठौर, शेखर राजपूत, चंद्रभान, रवींद्र पाण्डेय, राजू राठौर, अनिकेत पाण्डेय, पूजा राठौर, जमुना नामदेव, टीकम यादव, महेंद्र गोस्वामी, लालू देवांगन, उमेश बरेठ, पीतांबर बरेठ, भीखम, नारायण देवांगन, शिव अग्रवाल, लखन राठौर, भरत, प्रदीप साव, बंटी राठौर, हितेंद्र नामदेव, सरोज राठौर, हीरा देवांगन, मनीष राठौर, प्रियांशु जायसवाल, फुलेश, भीम, उमेश देवांगन, हेमकुमार देवांगन, दिनेश नामदेव, राजेश मननेवार, धनराज गोस्वामी, भुवनेश्वर देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता शामिल हैं।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy