Explore

Search

October 9, 2026 3:24 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

11 केवी सिल्वर तार चोरी का बड़ा खुलासा: 450 किलो तार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पोल्ट्री फार्म के लिए बिछाए गए तार पर चोरों की नजर, कबाड़ी ने खरीदा चोरी का माल — बोलेरो पिकअप समेत ₹4.85 लाख का माल बरामद

जांजगीर-चांपा।जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कुरियारी में 11 केवी सिल्वर विद्युत तार चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 450 किलो 11 केवी सिल्वर तार, जिसकी कीमत लगभग 85 हजार रुपये, तथा वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप क्रमांक CG-11-BE-4151, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है, बरामद किया है। बरामद माल की कुल कीमत करीब 4.85 लाख रुपये बताई गई है।
पोल्ट्री फार्म के लिए बिछाया गया था 11 केवी तार
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कुरियारी डोंगाघाट से कुरियारी मुख्य मार्ग पर स्थित उसके पोल्ट्री फार्म में विद्युत कनेक्शन के लिए 11 खंभे खड़े कर उनके ऊपर 11 केवी सिल्वर तार बिछाया गया था।
25 सितंबर की सुबह जब प्रार्थी मौके पर पहुंचा तो खंभों के ऊपर लगा करीब 450 किलो तार गायब मिला। शिकायत पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 285/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से खुला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र और सोर्स के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू की।
जांच में पुलिस को वारदात में बोलेरो पिकअप वाहन के इस्तेमाल की जानकारी मिली। इसके आधार पर वाहन चालक अविनाश थवाईत उर्फ मोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तार चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए तार को रायपुर के उरकुरा स्थित सृष्टि मेटालिक में बेचा गया था। पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए चोरी का तार खरीदने वाले पप्पू कोल को पकड़ा और उसके कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।
ये पांच आरोपी गिरफ्तार
अविनाश थवाईत उर्फ मोटू — खोखरा, थाना जांजगीर
दीपांशु कूड़ापे उर्फ चिकी — उरकुरा
सनी सिंह — उरकुरा
राजेन्द्र कुमार उर्फ चाचा — उरकुरा
पप्पू कोल — उरकुरा शीतलापारा, थाना खमतराई, जिला रायपुर
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक के.पी. सिंह थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि संतोष बंजारे तथा आरक्षक शिवरायसागर, प्रवीण साहू, खुरेन्द्र शुक्ला, पतिराम यादव, बलराम यादव, रामकुमार कश्यप, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy