गोरिल्ला वार तकनीक से घेराबंदी कर पुलिस ने मारी रेड, ₹4.28 लाख नगद और ताशपत्ती जब्त।

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बनारी में संचालित जुआ फड़ पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने गोरिल्ला वार तकनीक से घेराबंदी कर मौके से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनारी मेन रोड से अंदर एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। निर्देश मिलने के बाद कोतवाली पुलिस एवं रिस्पांस टीम की संयुक्त टीम गठित कर बताए गए स्थान की घेराबंदी की गई और अचानक रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके से 9 जुआरियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से कुल ₹4,28,420 नगद, ताशपत्ती सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
ये आरोपी पकड़े गए

भैरव मिश्रा उर्फ मोगली पिता रामधन मिश्रा, उम्र 44 वर्ष, निवासी बी. महंत उपनगर वार्ड नंबर 6 जांजगीर।
अखिलेश राठौर पिता रामकुमार राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 2 जांजगीर।
रामनारायण राठौर पिता छोटेलाल राठौर, उम्र 55 वर्ष, निवासी भगत चौक वार्ड नंबर 11 जांजगीर।
धीरज पाठक पिता प्रदीप पाठक, उम्र 42 वर्ष, निवासी न्यू चंदनीयापारा वार्ड नंबर 16 जांजगीर।
राहुल बजाज पिता ठाकुर दास बजाज, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 23 केरा रोड जांजगीर।
तालिब खान पिता अब्दुल बारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 4 नैला।
अविनाश राठौर पिता रामकुमार राठौर, उम्र 39 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 12 जांजगीर।
मुकेश बजाज पिता साजन बजाज, उम्र 45 वर्ष, निवासी केरा रोड जांजगीर।
कृष्ण कुमार चंद्र पिता जीवन लाल चंद्र, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 7 न्यू चंदनीयापारा जांजगीर।
मकान मालिक पर भी होगी अलग कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि जिस मकान में जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है, उसके मकान मालिक के संबंध में भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर उसके विरुद्ध पृथक से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।




