Explore

Search

October 9, 2026 3:24 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

महुदा में आकाशीय बिजली का कहर ⚡ झोपड़ी में गिरी आकाशीय बिजली, 3 लोगों की मौके पर मौत, 3 घायल

जांजगीर-चांपा/महुदा। शनिवार को जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम महुदा में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बाड़ी में काम कर रहे कुछ लोग बारिश से बचने के लिए एक झोपड़ी में रुक गए। इसी दौरान झोपड़ी पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हादसे में इनकी हुई मौत

नरेश खैरवार, पिता रामू खैरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी महुदा, थाना बलौदा।
रामभरोश पटेल, पिता कंश राम पटेल, उम्र 32 वर्ष।
तुलसी राम पटेल, पिता बेदराम पटेल, उम्र 51 वर्ष।
ये तीन लोग घायल

अंजू पटेल, पति रामभरोश पटेल, उम्र 26 वर्ष।
दुलारा बाई पटेल, पति तुलसी पटेल, उम्र 46 वर्ष।
बैशाखू, पिता रामू खैरवार, उम्र 32 वर्ष।
हादसे के बाद महुदा गांव में मातम का माहौल है। घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy