Explore

Search

October 9, 2026 3:24 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

बम्हनीडीह में कथा मंच से गूंजी साइबर जागृति की अलख

आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय

जांजगीर-चांपा/बम्हनीडीह। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 14 अगस्त से 2 अक्टूबर तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बम्हनीडीह में आयोजित विशाल धार्मिक समागम में सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने आध्यात्मिक संदेश के साथ श्रद्धालुओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। इनका उपयोग सुविधाजनक है, लेकिन थोड़ी सी असावधानी भारी नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने कहा कि विवेक, सतर्कता और संयम ही साइबर ठगी से बचाव की मजबूत ढाल है। समाज को डिजिटल रूप से जागरूक और सुरक्षित बनाना भी जनहित का महत्वपूर्ण कार्य है।

आचार्य जी ने बताए साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण सूत्र

OTP और गोपनीय जानकारी साझा न करें:
अपना बैंक OTP, UPI PIN, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ फोन पर साझा न करें।

लुभावने लिंक से रहें सावधान:
व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया पर मिलने वाले लॉटरी, मुफ्त उपहार, फर्जी लोन और पार्ट-टाइम नौकरी के नाम पर भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

संदिग्ध वीडियो कॉल से बचें:
अनजान नंबरों से आने वाली संदिग्ध वीडियो कॉल से सावधान रहें। किसी व्यक्ति द्वारा डराने, धमकाने या ब्लैकमेल करने पर घबराकर पैसे न भेजें।

फर्जी अधिकारी और कस्टमर केयर से रहें सतर्क:
बैंक अधिकारी, पुलिस, बिजली विभाग, कूरियर कंपनी या किसी अन्य संस्था का कर्मचारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आवश्यकता होने पर संबंधित संस्था के आधिकारिक नंबर से स्वयं संपर्क करें।

सोशल मीडिया की प्राइवेसी मजबूत करें:
फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) लागू करें और अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखें।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल

आचार्य जी ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो घबराएं नहीं और तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। साथ ही cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा नजदीकी पुलिस थाना में सूचना दें। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संकल्प

बम्हनीडीह में आयोजित धार्मिक समागम में बम्हनीडीह सहित आसपास के दर्जनों गांवों और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा पंडाल में आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा दिए गए साइबर सुरक्षा के जनहितकारी संदेश का श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच साइबर अपराध से बचाव का संदेश श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने आध्यात्मिक ज्ञान के साथ डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की सीख भी ली और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने का संकल्प लिया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy