चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
चांपा। प्यार का झांसा देकर महिला से अनाचार करने और धोखे से उसका अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने के मामले में थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे प्रेम का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में वीडियो के जरिए धमकी देने लगा।
पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 444/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
आशीष तिवारी (24 वर्ष)
निवासी करकोना, थाना बिजरी, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश), हाल निवासी चांपा।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 69, 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रउनि रूकसाना बानो, आरक्षक नीतिश विश्वकर्मा, कैलाश यादव एवं थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




