पलक अनंत ने प्रथम स्थान किया हासिल, विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

उच्चभिठ्ठी। ग्राम पंचायत उच्चभिठ्ठी में परंपरागत भोजली महोत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। भोजली महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, सभापति समाज कल्याण विभाग एवं जिला पंचायत सदस्य रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उमा रवि मरावी, सरपंच ग्राम पंचायत उच्चभिठ्ठी ने की।
कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य दयाराम अनंत, पूर्व शिक्षक शिवनारायण अनंत, पूर्व सरपंच श्रीमती उमेन्दा सरजू यादव, महेश राम खांड़े, पूर्व सरपंच शैलेन्द्र सोनंत एवं सरोज यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. संतोष यादव सहित निर्णायक मंडल ने किया प्रतिभागियों का मूल्यांकन
भोजली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन डॉ. संतोष यादव, जिला प्रतिनिधि डॉ. चरणदास महंत, सरजू यादव एवं प्यारे लाल यादव की निर्णायक मंडल टीम द्वारा किया गया।
इन प्रतिभागियों ने प्राप्त किया पुरस्कार
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पलक अनंत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1000 रुपये का पुरस्कार जीता। डीनल सोनंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 501 रुपये, जबकि रुचि अनंत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 301 रुपये का पुरस्कार हासिल किया।
इसी प्रकार प्रियांशी यादव को चतुर्थ स्थान पर 201 रुपये तथा साधना यादव को पंचम स्थान पर 101 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और भोजली पर्व को हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। आयोजन ने ग्राम उच्चभिठ्ठी में सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया।




