Explore

Search

October 9, 2026 3:24 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

बिहार से आने वाली ट्रेनों पर कड़ी नजर, जांजगीर-चांपा के रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार स्टेशनों पर पुलिस की विशेष निगरानी, लावारिस बैगों से हथियार बरामद
जांजगीर-चांपा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आने-जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अलग-अलग पुलिस टीमों को तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की गहन जांच की जा रही है।
अभियान के तहत चांपा, अकलतरा, नैला और कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाते हुए यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
पुलिस टीमों द्वारा रेलवे परिसर, प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का हथियार अपने साथ लेकर सफर न करें। बिना वैध अनुमति हथियार रखना या उसका परिवहन करना कानूनन अपराध है।
यात्रियों से यह भी अपील की गई है कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें और किसी भी लावारिस बैग, संदिग्ध वस्तु अथवा संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उसे न छुएं। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को दें।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और रेलवे स्टेशनों सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी एवं चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
जांजगीर-चांपा पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy