जांजगीर-चांपा। कोतवाली जांजगीर पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पिसौद में जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3,530 रुपये नगद, ताश की पत्ती एवं प्लास्टिक बोरी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सघन चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पिसौद के सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तत्काल रेड कार्रवाई की।
मौके से पुलिस ने राजू साहू (37), प्रमोद साहू (26), प्रमोद केवट (40) और तुलेश्वर साहू (22), सभी निवासी ग्राम पिसौद, जांजगीर को पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई।
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें। पुलिस ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग एवं धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेंगे




